उत्तराखण्डक्राइमगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ माँ को बेटे ने उतारा मौत के घाट, जाने हत्या की वजह, शौचालय में फेंका शव

हरिद्वार में 20 अगस्त को एक युवक ने अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी बेटे सावन ने फावड़े से हमला कर अपनी मां कमलेश देवी की हत्या की और शव को टॉयलेट में छुपा दिया। इसके बाद वो घर से भाग गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में प्री-मानसून की दस्तक के साथ बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD की ओर से जारी किया गया अलर्ट

सावन के कपड़ों पर खून देखकर पड़ोसियों ने पुलिस को खबर की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मौके से फावड़ा बरामद किया। कमलेश देवी का शव टॉयलेट में मिला, उनके चेहरे और सिर पर कई जख्म थे।

सावन नशे का आदी था और बीते तीन दिनों से पैसे की मांग कर रहा था, जिसे उसकी मां पूरा नहीं कर पाई थी। ये विवाद हत्या की एक प्रमुख वजह हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में जल्द ही शिक्षकों के पद भरने जा रही सरकार, शिक्षा मंत्री ने बताई ये भी है तैयारी

बता दें कि पुलिस ने आरोपी सावन की तलाश के लिए कई गांवों और सीमाओं पर छापेमारी की है। उसकी पुरानी नशे की आदतों और जेल की सज़ा को ध्यान में रखते हुए, पुलिस ने उसके परिचितों और नशे के साथियों से भी जानकारी जुटाई है। आरोपी पहले भी चोरी और अवैध चाकू रखने के आरोप में जेल जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- प्रदेश में जमीन खरीदना होगा महंगा, एक सप्ताह में अधिसूचना जारी कर सकती है सरकार