उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ परिवार संग मंदिर जाने के लिए निकले, 17 दिन पहले हुई थी शादी, ऐसे खींच ले गई मौत।

बागेश्वर न्यूज़- शामा बागेश्वर से बृहस्पतिवार की सुबह 10 लोगों को लेकर होकरा की ओर जा रही बोलेरो (UK 02TA-0845) खाद्यान्न गोदाम के पास अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी।

इस दर्दनाक सड़क हादसे में क्षेत्र पंचायत सदस्य कुंदन सिंह और उनके इकलौते बेटे उमेश सिंह और बहू निशा समेत 10 लोगों की मौत हो गई। उमेश की 17 दिन पहले ही शादी हुई थी। सभी मृतक बागेश्वर जिले के शामा और भनार के रहने वाले थे और पूजा के लिए होकरा मंदिर जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम बदलेगा करवट, अगले तीन घंटों के लिए 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी

 

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। नाचनी थाना पुलिस और तेजम अस्पताल को फोन पर सूचित करने के बाद स्थानीय युवकों ने किसी के जीवित बचे होने की उम्मीद में खाई में उतरकर खोजबीन की लेकिन कोई जीवित नहीं मिला।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- सिक्किम चीन सीमा पर पेट्रोलिंग के दौरान गंगोलीहाट के लाल का हुआ निधन।

यात्रियों के शव खाई में इधर-उधर बिखरे हुए थे। नाचनी थाना पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और आईटीबीपी मिर्थी के जवान मौके पर पहुंचे।  बागेश्वर के शामा से भी राजस्व टीम और एसडीआरएफ के जवान घटनास्थल पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास की अंतिम विदाई में उमड़ा जन सैलाब, श्रद्धांजलि देने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी सहित कई नेता

जवानों ने खाई में उतरकर स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शवों को सड़क तक पहुंचाया। शवों के पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों की टीम मौके पर भेजी गई है।