उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ चालक को झपकी आने से हुआ हादसा, सड़क से उतरकर बोल्डरों में अटकी कार

उत्तराखंड के केदारनाथ के दर्शन कर बद्रीनाथ धाम जा रहे फरीदाबाद के तीर्थयात्रियों की कार अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे पेड़ों और बोल्डरों के बीच अटक गई। कार में चालक सहित पांच लोग सवार थे। सभी को हल्की चोटें आईं हैं। पुलिस ने बताया कि सभी तीर्थयात्री मूकबधिर हैं। चालक को नींद की झपकी आने के कारण हादसा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, मोर्चे पर उतरे सीएम धामी, राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर लिया अपडेट

वही गोपेश्वर थाने के थानाध्यक्ष राजेंद्र रौतेला ने बताया कि रविवार को फरीदाबाद के राजीव सिंघन अपने चार साथियों के साथ चमोली-गोपेश्वर-मंडल-ऊखीमठ हाईवे से होकर बद्रीनाथ धाम जा रहे थे। दोपहर तीन बजे कार जैसे ही कांचुलाखर्क के पास पहुंची तो चालक को नींद की झपकी आ गई। जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पेड़ व बोल्डरों के बीच अटक गई। 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दौड़ता रहा ट्रक, टायरों से कटकर सड़क पर बिखरे युवक के शरीर के अंग, झाड़ू लगाकर बटोरे

वही गोपीनाथ टैक्सी यूनियन के उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह राणा ने सभी तीर्थयात्रियों को कार से बाहर निकाला और इसकी सूचना पुलिस को दी। तीर्थयात्रियों ने मूकबधिर होने के कारण घटना की जानकारी पुलिस को लिखित में दी। पुलिस ने उनकी होटल में ठहराने की व्यवस्था की। सोमवार को सभी को उनके गंतव्य को भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- सेना के पूर्व अधिकारी की गौला बैराज में डूबने से हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस