उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तरकाशी- 17वें द‍िन बड़ी सफलता, सुरंग में फंसे छह मजदूर को लाया गया बाहर, बाक‍ियों को न‍िकालने का काम जारी

सिलक्यारा सुरंग हादसे में फंसे 41 मजदूरों को निकालने के लिए आखिरी पड़ाव में रेस्क्यू

1:57 मिनट पर हुआ था सुरंग का पहला ब्रेकथ्रू

रस्सी, सीढ़ी और स्ट्रेचर के साथ पहुंची NDRF की टीम

उत्तरकाशी न्यूज़– चारधाम ऑलवेदर परियोजना की सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों की जिंदगी बचाने के लिए बचाव अभियान आज सफल हुआ। उत्तरकाशी टनल हादसे में 17वें दिन बड़ी सफलता मिली है। फंसे छह लोगों को सफलतापूर्वक सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बाकियों को निकालने का कार्य जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यह हुआ सिलेंडर ब्लास्ट: 5 लोग झुलसे, चार की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग में रेस्क्यू अभियान में बचाव टीम के हाथ लगी बड़ी सफलता। सुरंग के अंदर फंसे 41 मजदूरों में से पहले मजदूर को सफलतापूर्वक बाहर लाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने UCC का ड्राफ्ट तैयार होने पर प्रदेशवासियों को दी बधाई, कहा- जल्द लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड।

बचाव कार्य में शामिल एक कर्मचारी ने कहा, स्थिति अच्छी है और सभी लोग कुशल मंगल हैं। एनडीआरएफ के चार-पांच लोग अंदर गए हैं। मजदूरों को बचाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हम फंसे हुए श्रमिकों को बाहर लाने के लिए स्ट्रेचर अंदर ले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार,