उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ पति ने पत्नी की बेरहमी से की हत्या, फिर घर पर ताला लगाकर हुआ फरार, आरोपी की तलाश जारी

हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां गृह क्लेश के चलते पति ने पत्नी की हत्या कर दी और बाहर से गेट पर ताला लगाकर फरार हो गया। स्कूल से बच्चों के लौटने पर गेट बंद मिला तो कई घंटे बाद पड़ोसियों ने ताला तोड़ा। अंदर जाते ही देखा तो महिला मृत पड़ी थी।

 

वही सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच में सामने आया कि धारदार हथियार से सिर, माथा, हाथ और गले पर वार कर हत्या की गई है। कई टीमें खोजबीन में लगाई गई हैं। फोरेंसिक टीम मौके से साक्ष्य एकत्र कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मोटाहल्दू में स्थित मदरसन कंपनी के कर्मचारियों का हंगामा, ₹20,000 वेतन और 8 घंटे की शिफ्ट की मांग को लेकर हड़ताल

 

 

पुलिस के अनुसार, कनखल थाना क्षेत्र की जमालपुर कलां स्थित गौरव विहार कॉलोनी में मूल रूप से बिहार का रहने वाला सुरेंद्र अपनी पत्नी लक्ष्मी और एक बेटी व बेटे के साथ रहता है। सोमवार की दोपहर दोनों बच्चे स्कूल से लौट कर आए तो घर के बाहर ताला लगा हुआ मिला। बच्चों ने सोचा की माता-पिता कहीं बाहर गए हैं, इसलिए वह पड़ोस में एक घर पर बैठकर दोनों के लौटने का इंतजार करने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ पिता की आंखों के सामने नहाते समय कोसी नदी में बह गया बच्चा, एक किलोमीटर दूर मिला बच्चे का शव

 

कई घंटे तक जब कोई लौटकर वापस नहीं आया तो उन्हें आभास हुआ कि उनकी मां घर के अंदर बंद है। तब उन्होंने पड़ोसियों को ताला तोड़ने के लिए कहा। पड़ोसियों ने घर का ताला तोड़ा और अंदर पहुंचे तो लक्ष्मी को मृत अवस्था में फर्श पर पड़ा देख उनके होश उड़ गए।

यह भी पढ़ें 👉  मां की कमाई या कर्ज का बहाना नहीं चलेगा: हाई कोर्ट, बच्चे का भरण-पोषण पिता की पहली जिम्मेदारी

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सीओ सिटी जूही मनराल, थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल, जगजीतपुर चौकी प्रभारी चरण सिंह चौहान मौके पर पहुंचे। इधर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। पड़ोसियों ने बताया कि अक्सर पति-पत्नी के बीच कहासुनी होती रहती थी। सीओ सिटी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद से आरोपी पति फरार हैं।