उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ सरकारी बाग से अवैध मजार हटाई गई, तड़के चली प्रशासनिक कार्रवाई में कई थानों की पुलिस रही तैनात

गदरपुर न्यूज़– शनिवार तड़के गदरपुर स्थित सरकारी बाग में अवैध रूप से बनी मजार को प्रशासन ने बुलडोजर की मदद से हटा दिया। इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मौके पर उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी सहित कई थानों की पुलिस, पीएसी और महिला पुलिस बल मौजूद रहा।

 

शनिवार सुबह करीब चार बजे उप जिलाधिकारी रिचा सिंह, तहसीलदार लीना चंद्रा, क्षेत्राधिकारी विभव सैनी तथा विभिन्न थानों के थाना अध्यक्ष गदरपुर थाने पहुंचे। इसके बाद सुबह करीब पांच बजे प्रशासनिक टीम सरकारी बाग पहुंची और अवैध मजार को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- आईटीआई गैंग पर पुलिस का अटैक, 11 गिरफ्तार, सभी आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट में दो से तीन मुकदमे दर्ज

 

कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सरकारी बाग की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई थी। पुलिस बल को तैनात कर आम लोगों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई। सुबह पांच बजे शुरू हुई कार्रवाई करीब आठ बजे तक चली।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ चरस की खेप के साथ ग्राम प्रधान के भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार, केस दर्ज

 

प्रशासन ने अवैध रूप से बनी मजार को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। मजार का मलबा ट्रॉली में भरकर मौके से बाहर भिजवाया गया। कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ अंडरपास बनाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण

 

इस दौरान काशीपुर आईटीआई, केलाखेड़ा, गदरपुर समेत आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद रही। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के तहत की गई है और आगे भी अवैध कब्जों के खिलाफ सख्ती जारी रहेगी।