उत्तराखण्डकुमाऊं,

यहाँ पुलिस ने 24 घंटे में किया चोरी का खुलासा, चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

चोरगलिया पुलिस ने 24 घंटे में किया चोरी का खुलासा, चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

 

दिनांक 24.05.2025 को थाना चोरगलिया में वादी श्री कमलेश सुनाल द्वारा एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें बताया गया कि दिनांक 16.05.2025 को लगभग 16:30 बजे उनकी दुकान के बाहर रामबाग चौराहे से एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा बुलेट मोटरसाइकिल संख्या UK04-AK-4170 चोरी कर ली गई। उक्त घटना के संबंध में थाना चोरगलिया में मुकदमा FIR संख्या 51/2025 धारा 303(2) BNS पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पत्रकारिता दिवस पर संगोष्ठी:- जन सरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता करने का आह्वान

 

 

चोरी की घटना के शीघ्र खुलासे एवं मोटरसाइकिल की बरामदगी हेतु श्री राजेश जोशी थानाध्यक्ष चोरगलिया के नेतृत्व में उ0नि0 महेन्द्र राज सिंह व पुलिस टीम द्वारा तत्परता से की गई पतारसी-सुरागरसी के आधार पर दिनांक 25.05.2025 को अभियुक्त तुसार कुमार को चोरी की गई बुलेट मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में फर्जीवाड़े पर कमिश्नर की बड़ी कार्यवाही

 

गिरफ्तार अभियुक्त-

तुसार कुमार पुत्र स्व. काजल उर्फ कमल निवासी मियांपुर, पोस्ट राजापुरबैनी, थाना मोहम्मदी, जिला लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश

 

बरामदगी का विवरण:
एक बुलेट मोटरसाइकिल संख्या UK04-AK-4170

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) यहाँ भाजपा कार्यालय के बाहर आपस में भिड़े पूर्व दर्जा राज्यमंत्री और भाजपा कार्यकर्ता, सोशल मीडिया पर हुआ वीडियो वायरल।

 

गिरफ्तारी टीम:

* उ0नि0 महेन्द्र राज सिंह
* कानि0 जितेन्द्र सिंह
* कानि0 उत्तम सिंह
* कानि0 संदीप सिंह