उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड – यहां घूमने आए पर्यटकों की कार गिरी खाई में, एक की मौत, चार अन्‍य गंभीर घायल।

देहरादून न्यूज़- देहरादून से चकराता घूमने आए पर्यटकों की स्विफ्ट कार लोखंडी से आगे देववन के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सनसनी: मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली लगने से मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना शनिवार देर शाम की बताई जा रही है। कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार विनय कश्यप पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी खुडबुड़ा मोहल्ला देहरादून की मृत्यु हो गई। इसके अलावा कार सवार आयुष कंसल निवासी माता मंदिर देहरादून, यमन साहनी निवासी डालनवाला देहरादून, आदित्य निवासी राजीव नगर देहरादून व वासु साहनी निवासी डालनवाला देहरादून समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (गजब) यहाँ बार में दो दोस्तों ने जमकर पी शराब फिर खाया मुर्गा, बिल देख पुलिस बनकर झाड़ने लगे रौब, पढ़े पूरी खबर।

घटना की सूचना के बाद राजस्व पुलिस और SDRF की टीम देर शाम को मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से 200 मीटर नीचे खाई में उतर कर घायलों को किसी तरह बाहर निकाला और उपचार के लिए चकराता अस्पताल पहुंचाया। जहां से घायलों को हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़ – सीएम धामी ने नई दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात कर वैश्विक निवेश सम्मेलन के उद्घाटन हेतु किया आमंत्रित