उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- इस जिले में 11 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, भारी बारिश का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 10 अगस्त 2025 को जारी पूर्वानुमान के अनुसार 11 अगस्त को जनपद में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। इसी के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए जनपद अंतर्गत सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी कार, कार में सवार महिला की मौत, चार गंभीर

 

 

मुख्य शिक्षाधिकारी, बागेश्वर को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि विचलन की स्थिति में संबंधित के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- कैबिनेट में आए 22 प्रस्ताव, आवास नीति सहित इन प्रस्तावों में लगी मुहर

 

 

जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लें और बच्चों को अनावश्यक घर से बाहर न भेजें।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- UCC और भू कानून की तरह निजी स्कूलों के लिए फीस अधिनियम लागू करें सरकार