उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ भारी बारिश के चलते 4 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्र में छुट्टी के आदेश जारी

चंपावत न्यूज़- उत्तराखंड के चंपावत जिले में भारी बारिश और मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए दिनांक 04 अगस्त 2025 (सोमवार) को जिले के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थान) तथा सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम में परंपरा की रक्षा पर सख्ती: गंगोत्री के बाद यमुनोत्री धाम में भी गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोक का फैसला

 

 

यह निर्णय जिला मजिस्ट्रेट/अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, चंपावत द्वारा जारी आदेश के तहत लिया गया है। आदेश में कहा गया है कि मानसून अवधि के दौरान अतिवृष्टि, नदी-नालों में जलस्तर में वृद्धि, भूस्खलन और अन्य आपदा संभावित स्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- अतिथि शिक्षकों को झटका, मानदेय बढ़ाए जाने के प्रस्ताव को वित्त विभाग ने किया रद्द

 

 

स्थानीय मौसम की स्थिति, मौसम विभाग के पूर्वानुमान तथा जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी से समन्वय के बाद यह निर्णय लिया गया है, ताकि छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 80 सड़कें बंद, टिहरी बांध का जलस्तर चेतावनी स्तर से ऊपर

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

जनपद चंपावत के अभिभावकों, छात्रों और शिक्षकों से अनुरोध है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और आपदा की स्थिति में सतर्क रहें।