उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ चालक की सूझबूझ से बची 30 यात्रियों की जान, ब्रेक फेल होने से सड़क पर पलटी KMOU बस, मौके पर मची अफरातफरी

कुमाऊं मोटर ऑनर्स लिमिटेड (KMOU) की एक यात्री बस (UK 04PA 2641) पिथौरागढ़ से हल्द्वानी आते समय वीरभट्टी के पास ब्रेक फेल होने से पलट गई। हादसे में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं, लेकिन चालक शंकरनाथ की सूझबूझ से बस गहरी खाई में गिरने से बच गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़- लालकुआँ पुलिस का एक्शन, हल्दूचौड़ में दिनदहाड़े हुई फायरिंग करने के मामले में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष समेत 5 युवकों के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज

 

 

बस वीरभट्टी पुल से पहले ब्रेक फेल होने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। चालक ने बस को नियंत्रित करने के लिए  जियो नेटवर्क के पोल से टकराकर रोकने की कोशिश की, जिसके बाद वह सड़क पर ही पलट गई। बस में चालक और परिचालक सहित करीब 30 यात्री सवार थे, जिनमें से कुछ को मामूली चोटें आईं। घायलों को केएमवीएन की दूसरी बस से हल्द्वानी रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) सीएम धामी ने विभिन्न विभागों के अन्तर्गत चयनित 84 अभ्यर्थियों को वितरित किये नियुक्ति पत्र

 

 

घटना की सूचना मिलते ही ज्योलीकोट चौकी की पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और यातायात व्यवस्था बहाल करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- रकसिया नाले के तेज बहाव में बाइक बही, दोनों युवक सुरक्षित निकले, देखे वीडियो