उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ भजन में बाधा डालने से रोकने पर लड़की की हत्या, फरार आरोपी की तलाश जारी

ऋषिकेश के मायाकुंड में श्री राम भजन के दौरान कपड़े उतारकर नाचने से रोकने पर पड़ोसी युवक ने युवती के सिर पर प्रेशर कुकर मार दिया। लहूलुहान हालत में युवती को एम्स पहुंचाया गया। लेकिन गंभीर चोट होने के कारण युवती की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत बच्चों को फ्री स्कूल एडमिशन केवल वार्ड के स्कूल में ही मिलेंगे

ऋषिकेश कोतवाली पुलिस के मुताबिक मायाकुंड में सकल साहनी की बहन जयकल देवी के घर में सोमवार को भगवान श्रीराम का भजन चल रहा था। इसी बीच पड़ोस में रहने वाले शिवशंकर साहनी कपड़े उतार कर नाचने लगा। वही सकल साहनी की 19 वर्षीय बेटी रूपा ने शिवशंकर को टोक।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- बारिश के साथ ठंड बढ़ने की चेतावनी, सीएम धामी ने सभी जिलाधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश

वही आरोप है कि शिवशंकर और उसके परिजनों ने युवती और उसके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। वही एसएसआई उत्तम रमोला ने बताया कि आरोपी शिवशंकर समेत उसके परिवार के साथ लोगों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में इस दिन सभी स्कूल, कॉलेज रहेंगे बंद, सरकारी अवकाश हुआ घोषित