उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ बड़ा हादसा टला: बस के ब्रेक फेल, चालक की सूझबूझ से सुरक्षित बची 30 से अधिक यात्रियों की जान

टिहरी गढ़वाल न्यूज़– तोता घाटी क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर आ रही एक यात्री बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए। पहाड़ी और घुमावदार मार्ग होने के कारण स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी, लेकिन चालक की सूझबूझ और त्वरित निर्णय के चलते बस को सुरक्षित नियंत्रित कर लिया गया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस जैसे ही तोता घाटी के तीखे मोड़ पर पहुंची, चालक को ब्रेक सिस्टम में खराबी का आभास हुआ। सामने ढलान और घुमावदार रास्ता होने से खतरा बढ़ गया था। ऐसे में चालक ने घबराने के बजाय समझदारी का परिचय देते हुए बस की गति को नियंत्रित किया और वाहन को सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर रोक दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- प्रदेश में आज से अगले तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने देहरादून सहित 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

 

बस रुकते ही यात्रियों ने राहत की सांस ली। घटना में किसी प्रकार की जनहानि या किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक ने अत्यंत धैर्य और साहस के साथ स्थिति को संभाला, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार- यहाँ दाखिल खारिज के बदले रिश्वत मांग रहा था लिपिक, विजिलेंस ने पकड़ा; संपत्ति की जांच शुरू

 

घटना के बाद बस में आई तकनीकी खराबी को दूर करने की व्यवस्था की गई। वहीं, यात्रियों को अन्य वाहनों के माध्यम से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने चालक की सतर्कता और बहादुरी की सराहना की है।

यह भी पढ़ें 👉  देश में आज से बदले जाएंगे 2000 के नोट, RBI के गवर्नर ने कहा की न तो घबराएं, न जल्दबाजी करें, आपके पास 4 माह का समय है।

 

तोता घाटी क्षेत्र पहाड़ी और जोखिम भरा मार्ग माना जाता है, जहां अक्सर तकनीकी खराबी या लापरवाही बड़े हादसों का कारण बन सकती है। ऐसे में समय रहते लिए गए निर्णय ने एक संभावित दुर्घटना को टाल दिया।