उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, फंदे से लटका मिला शव

गरुड़/कौसानी (बागेश्वर)- बागेश्वर जिले के कौसानी थाना क्षेत्र अंतर्गत भोजगढ़ गांव में एक 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

 

 

पुलिस के अनुसार भोजगढ़ निवासी रूपा सजवान (21) पत्नी अमित सिंह सजवान की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। रूपा का विवाह मई 2025 में हुआ था और उसकी शादी को अभी करीब 13 महीने ही हुए थे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, अब 5400 तक ग्रेड वेतन वालों को भी वायुयान से यात्रा की सुविधा

 

 

मंगलवार दोपहर ससुराल पक्ष ने घटना की सूचना मृतका के मायके वालों को दी। सूचना मिलते ही सलखन्यारी निवासी मृतका की मां गीता देवी और अन्य परिजन भोजगढ़ पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि उनके पहुंचने से पहले ही ससुराल पक्ष ने शव को फंदे से नीचे उतार लिया था।

 

 

मृतका के पिता भुवन सिंह मर्चेंट नेवी में कार्यरत हैं। बेटी की मौत की सूचना मिलने के बाद वे घर के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि मृतका का पति अमित सिंह सजवान भी तीन-चार दिन पहले ही मुंबई से घर लौटा था।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- सरकारी नौकरी का झांसा देकर पुलिसकर्मी समेत दो ने उड़ाए 15.21 लाख, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

 

 

रूपा अपनी चार बहनों में सबसे बड़ी थी और उसने इंटरमीडिएट तक शिक्षा प्राप्त की थी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। वहीं पति और ससुराल पक्ष के लोग भी सदमे में बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ कारोबारी को अश्लील वीडियो भेजकर मांगी रकम, पीड़ित ने तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की।

 

 

पुलिस ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए नियमानुसार तहसीलदार/मजिस्ट्रेट की निगरानी में पंचनामा की कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

 

 

 

सीओ बागेश्वर अजय साह ने बताया कि फिलहाल इस मामले में कोई लिखित शिकायत या तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।