उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड- मौसम विभाग ने इन जिलों में बुधवार को भारी बारिश का अलर्ट किया जारी

  • देहरादून। प्रदेश के कुमाऊं क्षेत्र में बुधवार को भारी से भारी बारिश होने की संभावना है।

 

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ बर्थडे केक को लेकर दो समुदायों में जमकर चले ईंट-पत्थर, पुलिस कर रही जांच

 

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में रूक-रूक कर मानसून की बौछार जारी है। बारिश होने से चारों ओर हरियाली छा गई है। सूखे जल ​स्रोत फिर से रिचार्ज हो गए हैं। पहाड़ों पर झरने फूट गए हैं। जबकि, कोहरे या धुंध की चादर घाटियों में छाई नजर आ रही है। जिससे नजारा खूबसूरत हो गया है, लेकिन बारिश से काफी नुकसान भी हो रहा है। अगर कल यानी 17 जुलाई की बात करें तो प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- ईद की नमाज के बाद रुड़की में दिल दहलाने वाली वारदात, सरेआम गला रेतकर युवक की निर्मम हत्‍या, खुद थाने पहुंचा हत्‍यारा

उत्तराखंड मौसम विभाग के मुताबिक, 17 जुलाई को उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले के कुछ जगहों और बाकी जिलों के ज्यादातर इलाकों में गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। जबकि, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। जिसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ बाबा के दर्शन को निकले थे तीर्थयात्री, पहाड़ी से माैत बनकर गिरे बोल्डर, इधर-इधर बिखरे पड़े थे शव, दर्दनाक तस्वीरें

 

जबकि, देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। लिहाजा, इन जिलों को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।