उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में बारिश का येलो अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में मानसून की गतिविधियां तेज होने लगी हैं। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर तेज बौछारें पड़ने की भी संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  मानव–वन्यजीव संघर्ष के खतरे के चलते नैनीताल के तीन विकासखंडों में स्कूल व आंगनबाड़ी तीन दिन बंद, आदेश जारी

 

 

मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी, नैनीताल और पिथौरागढ़ समेत कई जिलों में बारिश को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है।

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में खटीमा की स्नेहा त्यागी ने पीएम मोदी से पूछा सवाल, जानिए क्या मिला जवाब

 

बारिश के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़क अवरुद्ध होने का खतरा बढ़ सकता है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों के किनारे न जाने और मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

 

 

आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के साथ ही आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बाइक चोरी गैंग का भंडाफोड़, नेपाल में बेच देते थे चोरी की मोटरसाइकिलें; दो शातिर गिरफ्तार

 

 

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है और कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।