उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- NEET पुनर्परीक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस हाई अलर्ट, 11 केंद्रों पर अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने पुलिस बल को किया ब्रीफ, नकल माफिया और सॉल्वर गैंग पर रहेगी कड़ी नजर

हल्द्वानी न्यूज़- NEET (UG) 2026 पुनर्परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। रविवार 21 जून को होने वाली परीक्षा के लिए जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर भारी पुलिस बल और CAPF जवान तैनात किए जाएंगे। परीक्षा में करीब 4,080 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

 

 

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने शनिवार शाम हल्द्वानी कोतवाली सभागार में परीक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) उत्तराखंड के विभिन्न विभागों में कार्यरत सरकारी कर्मचारियों को शासनादेश के विपरीत हुए वेतन व भत्तों के अधिक भुगतान की वसूली होगी, पढ़े आदेश

 

 

परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल को नोडल अधिकारी बनाया गया है। पूरे परीक्षा क्षेत्र को पांच जोन और 11 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। केंद्रों के भीतर और बाहर बड़ी संख्या में पुलिस, महिला पुलिस, एलआईयू, होमगार्ड और CAPF जवानों की तैनाती की गई है।

 

 

पुलिस ने परीक्षा केंद्रों पर सघन फ्रिस्किंग की व्यवस्था की है। अभ्यर्थियों के साथ-साथ परीक्षा ड्यूटी में लगे स्टाफ की भी जांच की जाएगी। DFMD, HHMD और मेटल डिटेक्टर के जरिए चेकिंग होगी, जबकि ब्लूटूथ और सूक्ष्म ईयर डिवाइस पकड़ने के लिए टॉर्च का इस्तेमाल किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में फर्जी शस्त्र लाइसेंस का भंडाफोड़, एसटीएफ ने अवैध पिस्टल के साथ आरोपी दबोचा

 

 

महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला पुलिस कर्मियों द्वारा अलग एनक्लोजर में की जाएगी। परीक्षा केंद्रों के भीतर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, ईयरफोन, लैपटॉप, टैबलेट, कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।

 

 

परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर जैमर सक्रिय रहेंगे और सीसीटीवी कैमरों तथा बायोमेट्रिक सत्यापन के माध्यम से निगरानी की जाएगी। नकल माफिया और सॉल्वर गैंग पर नजर रखने के लिए एसओजी, साइबर सेल और एलआईयू को विशेष रूप से सक्रिय किया गया है। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी निगरानी रखी जाएगी।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  कोटद्वार- यहाँ नाहते समय युवक नदी में डूबा, हुई मौत।

पुलिस प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किए हैं। इस क्षेत्र में धरना-प्रदर्शन, लाउडस्पीकर और किसी भी प्रकार की गतिविधियों की अनुमति नहीं होगी। वहीं, होटलों, गेस्ट हाउसों, ढाबों, साइबर कैफे और फोटोकॉपी दुकानों की भी सघन जांच के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस, सीपीयू और डायल-112 की टीमों को भी तैनात किया गया है। नैनीताल पुलिस ने अभिभावकों और परीक्षार्थियों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।