उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- अब फूड वैन में बिना लाइसेंस बेचा खाना तो अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर होगी चालानी कार्यवाही, पढ़िए पूरी खबर

राज्य में अब ऑफलाइन चालान भी होंगे। सभी संभागीय अधिकारियों से ऑफलाइन चालान करने के लिए कहा गया है। अब तक ई-चालान ही हुआ करते थे।

 

परिवहन विभाग की ओर से ऑनलाइन चालान करने की व्यवस्था है। ऑनलाइन चालान में एग्रीगेटर, प्रचार वाहन, फूड वैन, वाहनों में रखकर माल बेचने, उसे संग्रहित करने, ऑनलाइन टिकट बुकिंग करके प्राइवेट बसों में यात्रियों का अभिवहन करने आदि के चालान करने का कोई प्रावधान नहीं है। इस कारण परिवहन विभाग ऐसे वाहनों को चालान नहीं कर पा रहा था। इसे देखते हुए परिवहन विभाग ने ऑफलाइन चालान की व्यवस्था भी कर दी है। अब परिवहन विभाग की टीम ऐसे वाहनों का चालान कर सकेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- इस जिले में सस्ता गल्ला घोटाला — 2450 अपात्र परिवार सालों से गरीबों का राशन डकारते रहे, अब निरस्त होंगे कार्ड

 

अगर कोई व्यक्ति वाहन में प्रचार, फूड वैन आदि का काम करेगा तो उसे परिवहन विभाग से लाइसेंस लेना होगा। लाइसेंस खत्म होने की दशा में उसे इसका रिन्यूवल भी कराना होगा। संयुक्त परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं और साथ ही अल्मोड़ा, पौड़ी, हल्द्वानी और देहरादून संभाग को चालान बुक और कोर्ट की चालान बुक उपलब्ध करा दी गई है। आरटीओ प्रवर्तन नंद किशोर ने बताया कि चालान बुक मिलते ही ऑफलाइन चालान किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- यहां सट्टा लगाते हुए तीन जुआरियों को लालकुंआ पुलिस ने किया गिरफ्तार