उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,मौसममौसम

उत्तराखंड में बारिश का दौर थमा, बौछारें जारी; 4 जिलों में यलो अलर्ट, जानें मौसम का हाल

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से जारी भारी बारिश का दौर फिलहाल कुछ थमा है, लेकिन प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही के बीच हल्की से मध्यम बारिश और बौछारों का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने शनिवार को रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

 

 

मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना है। वहीं, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भी गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने की आशंका जताई गई है। ऐसे में लोगों को मौसम को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  UKPSC- आयोग ने जारी किया पुलिस और सचिवालय समीक्षा अधिकारी भर्तियों का संशोधित कैलेंडर, ये हैं नई तिथियां

 

 

बदरीनाथ हाईवे सुचारू, चारधाम यात्रा जारी

चमोली जिले में शुक्रवार रात बारिश हुई, जिसके बाद शनिवार को मौसम साफ हो गया। जिले में फिलहाल बदरीनाथ हाईवे सुचारू है। हेमकुंड साहिब, बदरीनाथ धाम और फूलों की घाटी की यात्रा भी जारी है। यात्रियों को मौसम की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

 

 

रुद्रप्रयाग में मौसम सामान्य, नदियां चेतावनी स्तर से नीचे

रुद्रप्रयाग जिले में शनिवार सुबह बादल और कोहरा छाया रहा। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार जिले की तीनों तहसीलों रुद्रप्रयाग, ऊखीमठ और जखोली में पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश दर्ज नहीं की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कर दिया एलान, जल्द लाई जाएगी उत्तराखंड की फिल्म नीति, डेस्टिनेशन होंगे तैयार

 

 

सड़क मार्गों की स्थिति भी सामान्य है। जिले में एनएच और एसएच पूरी तरह खुले हुए हैं और यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।

 

 

अलकनंदा और मंदाकिनी का जलस्तर नियंत्रण में

रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी का जलस्तर 625 मीटर दर्ज किया गया। इसका चेतावनी स्तर 626 मीटर और खतरे का निशान 627 मीटर है। यानी नदी का जलस्तर फिलहाल चेतावनी स्तर से नीचे है।

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव 2024- बस कुछ ही घंटों में होगा लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान, लगेगी आचार संहिता

 

 

वहीं, मंदाकिनी नदी का जलस्तर 624.45 मीटर दर्ज किया गया, जबकि इसका चेतावनी स्तर 625 मीटर है। गंगानगर में नदी का जलस्तर 800.08 मीटर और गौरीकुंड में 1973.85 मीटर दर्ज किया गया। दोनों स्थानों पर भी जलस्तर चेतावनी स्तर से नीचे है।

 

 

फिलहाल रुद्रप्रयाग में स्थिति सामान्य बनी हुई है। हालांकि मौसम विभाग के यलो अलर्ट को देखते हुए पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की जरूरत है।