उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ नाबालिग का आपत्तिजनक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल, दो युवक गिरफ्तार; पॉक्सो और आईटी एक्ट में केस दर्ज

काशीपुर न्यूज़– शहर में एक नाबालिग लड़की का आपत्तिजनक वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर वायरल करने के मामले में आईटीआई कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

 

पुलिस के अनुसार, सोमवार को करीब 50-60 बजरंग दल कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और आरोप लगाया कि दो युवकों ने एक नाबालिग लड़की का न्यूड वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपलोड कर वायरल कर दिया है। इसके बाद नाबालिग लड़की अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और लिखित शिकायत दी।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली कोचिंग एक्सीडेंट के बाद उत्तराखंड में एक्शन, सुरक्षा मानकों पर खरा न उतरने पर होगी विधिक कार्यवाही

 

शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर नामजद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया और उनके मोबाइल फोन की जांच की गई। जांच के दौरान दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  तुझे कल का सूरज नहीं देखने दूंगा’ कहने वाला विक्रम चालक ने अगले दिन महिला सिपाही पर चढ़ाया विक्रम, बाल-बाल बची सिपाही"

 

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अभिषेक पुत्र कुंवर चंद निवासी ग्राम गंगूवाला, जसपुर तथा जीशान अली पुत्र मोहम्मद साबिर हुसैन निवासी नारायणपुर, जसपुर के रूप में हुई है।

 

 

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 65(1), 308, 75(ii) बीएनएस, 5, 6, 11 (v)/12 पॉक्सो अधिनियम और 67 (B) आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय एनडी तिवारी के छोटे भाई का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

 

 

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई रवि कुमार, उपनिरीक्षक मीनाक्षी मनराल, उपनिरीक्षक मनोज सिंह धौनी, कांस्टेबल धर्मेंद्र भारती और अमित राणा शामिल रहे।

 

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक या अवैध सामग्री साझा करने से बचें, अन्यथा कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।