उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ खाली प्लाट में भरे पानी में डूबने से डेढ़ साल की मासूम की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

रुड़की न्यूज़– खाली प्लाट में भरे पानी में जलमुर्गी को पकड़ने गई एक डेढ साल की बच्ची की डूबकर मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गंगनहर कोतवाली पुलिस के अनुसार, कृष्णानगर में एक खाली प्लाट में पानी भरा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर पंचायत का तहबजारी का ठेका हुआ 36 लाख 10 हजार में

बताया जा रहा है कि अपनी मौसी की शादी में पंजाब से आई डेढ़ साल की किरधा पुत्री डॉक्टर रिचा सिंह घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान बच्ची खाली प्लाट में भरे पानी के पास पहुंच गई और पानी में घूम रही जलमुर्गी को पकड़ने लगी। इस बीच वह प्लाट में बने गड्ढे में डूब गई। बच्ची के गायब होने पर परिजनों ने उसकी आसपास तलाश की।

यह भी पढ़ें 👉  बजट 2026-27: आम आदमी को राहत, चमड़ा-कपड़ा और कैंसर की दवाएं सस्ती; शराब और मिनरल्स हुए महंगे
इस बीच परिजनों की नजर प्लाट पर गई तो बच्ची का शव दिखा। परिजन उसे आननफानन में एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जानकारी ली। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।