उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- दर्दनाक सड़क हादसा: बोलेरो खाई में गिरी, 2 महिलाओं की मौत, 6 लोग गंभीर घायल

बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।

 

जानकारी के अनुसार बोलेरो वाहन भराड़ी से झूनी की ओर जा रहा था। इसी दौरान कपकोट के सौंग-मुनार मोटर मार्ग पर वाहन अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- भीमताल बस सड़के हादसे में एक और मौत, नर्सिंग की छात्रा ने अस्‍पताल में तोड़ा दम

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस टीम ने घायलों को खाई से बाहर निकालकर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

 

इस हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी कैबिनेट के निर्णय

 

विधायक ने जताया दुख
हादसे की सूचना मिलते ही कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र के सौंग-मुनार मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत दुखद है।

यह भी पढ़ें 👉  पोल पर चढ़ा बिजली कर्मी वही तड़पता रहा, फिर देखे क्या हुआ… सोसल मीडिया पर वायरल वीडियो..

 

उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति देने की कामना की। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की। विधायक ने प्रशासन से बातचीत कर राहत और बचाव कार्यों को तेज करने तथा पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।