उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून- अंकिता भंडारी प्रकरण पर उत्तराखंड पुलिस का स्पष्टीकरण, वीआईपी संलिप्तता के आरोप निराधार

देहरादून न्यूज़– अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक जानकारियों और आरोपों पर उत्तराखंड पुलिस ने स्पष्ट रुख अपनाते हुए प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर स्थिति साफ की है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस मामले में किसी भी वीआईपी या प्रभावशाली व्यक्ति की संलिप्तता नहीं पाई गई है, और माननीय न्यायालय ने भी इसी तथ्य को स्वीकार किया है।

 

पुलिस के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रारंभिक जांच के दौरान ही सभी नामजद आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया था, जो वर्तमान में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं। पूरे प्रकरण की जांच विशेष जांच टीम (SIT) द्वारा की गई, जिसमें सभी संबंधित गवाहों, रिसॉर्ट कर्मचारियों और अन्य व्यक्तियों से गहन पूछताछ की गई।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में शर्मनाक घटना: युवती से छेड़छाड़ के आरोप में दो सिपाहियों की ग्रामीणों ने की पिटाई, SSP ने दिए कड़ी कार्रवाई के आदेश

 

पुलिस ने बताया कि अंकिता का शव भी पूरी तरह से कानूनी प्रक्रिया और न्यायालय के दिशा-निर्देशों के तहत बरामद किया गया था। जांच के दौरान किसी भी स्तर पर नियमों की अनदेखी नहीं की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून का कहर: 7 जिलों में अगले 24 घंटे के लिए अत्यधिक भारी बारिश का हाई इंटेंसिटी अलर्ट, प्रशासन सतर्क

 

हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ ऑडियो क्लिप और फेसबुक लाइव के माध्यम से लगाए गए आरोपों को लेकर पुलिस ने कहा कि इन बिंदुओं की अलग से जांच की जा रही है। संबंधित व्यक्तियों को जांच में सहयोग के लिए नोटिस जारी किए गए हैं, हालांकि फिलहाल इस संबंध में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ पंजाब की नाबालिग लड़की को बनाया हवस का शिकार, रोडवेज बस में सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस जांच में जुटी

 

उत्तराखंड पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी के पास इस मामले से जुड़ी कोई अतिरिक्त जानकारी, साक्ष्य या तथ्य हों, तो वे पुलिस के साथ साझा करें। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप की गई है और आगे भी कानून के अनुसार कार्रवाई जारी रहेगी।