उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना: नाबालिग और नवजात की मौत, शौचालय में हुआ प्रसव

रुद्रप्रयाग न्यूज़- जिला अस्पताल में शुक्रवार रात एक बेहद दर्दनाक और गंभीर घटना सामने आई। पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल लाई गई एक नाबालिग किशोरी ने अस्पताल के शौचालय में नवजात शिशु को जन्म दिया। प्रसव की जानकारी समय पर न देने और उपचार न मिल पाने के कारण नवजात की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अत्यधिक रक्तस्राव के चलते नाबालिग की भी जान चली गई।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर नाबालिग किशोरी को उसकी मां जिला अस्पताल लेकर पहुंची थी। मां ने डॉक्टरों को पेट दर्द की शिकायत बताई। चिकित्सकीय जांच के दौरान किशोरी में हीमोग्लोबिन की गंभीर कमी पाई गई। डॉक्टरों ने स्थिति को देखते हुए उसे उच्च चिकित्सकीय केंद्र रेफर करने की सलाह दी, लेकिन किशोरी की मां ने लिखित रूप में यह कहते हुए रेफर कराने से इनकार कर दिया कि उपचार यहीं किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अब तक की सबसे बड़ी ड्रग्स बरामदगी, चम्पावत पुलिस की ऐतिहासिक कार्यवाही, 10.23 करोड़ की MDMA जब्त, 22 वर्षीय महिला तस्कर गिरफ्तार

 

रात के समय किशोरी ने अस्पताल परिसर के शौचालय में प्रसव कर दिया। बताया जा रहा है कि प्रसव की सूचना समय पर अस्पताल कर्मियों को नहीं दी गई, जिससे तत्काल चिकित्सकीय सहायता नहीं मिल सकी। अत्यधिक रक्तस्राव होने से नाबालिग की हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। नवजात शिशु भी उपचार के अभाव में नहीं बच सका।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ स्कूल वैन से उतर रही पांच साल की बच्ची को कार ने रौंदा, हुई मौत, ऐसे हुआ हादसा

 

घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव सिंह पाल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है कि कहां और किस स्तर पर लापरवाही हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ हुआ भीषण सड़क हादसा: पिकअप-कार की टक्कर में 23 वर्षीय युवक की मौत, एक गंभीर

 

वहीं, पुलिस को भी मामले की सूचना दे दी गई है। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नाबालिग किशोरी के बच्चे का पिता कौन था। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।

 

यह घटना स्वास्थ्य व्यवस्था, सामाजिक जागरूकता और नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है।