उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड -(दुखद) यहां हेड कांस्टेबल का हुआ आकस्मिक निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर

देहरादून – थाना कोतवाली नगर में नियुक्त हेड कांस्टेबल राजीव राणा का दिनांक 25-03-2024 की देर रात्रि मैक्स अस्पताल में उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। दिवंगत राजीव राणा जी को उनके परिजनो द्वारा अचानक स्वास्थ खराब होने पर मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मृतक राजीव राणा जी वर्ष 2001 में आरक्षी पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे, जिनकी वर्ष 2023 में हेड कान्स0 पद पर पदोन्नति हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार- (बड़ी खबर) यहां विजिलेंस टीम की बड़ी कार्यवाही, अब इस अधिकारी को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

दिवंगत राजीव राणा जी मूूल रूप से ग्राम नगला सलारू कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार के रहने वाले थे तथा वर्तमान में अपनी पत्नी तथा 03 बच्चो के साथ रायपुर क्षेत्र में रह रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- MBBS छात्र ने पत्नी के साथ मिलकर की प्रिसिंपल की हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

आज दिनांक 26-03-2024 को मृतक राजीव राणा जी के पार्थिव शरीर को उनके आवास पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अन्तिम सलामी दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिवंगत राजीव राणा जी के आकास्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके परिजनो को सांत्वना दी गई तथा भरोसा दिलाया कि दुख की इस घडी में पुलिस परिवार हर कदम में उनके साथ खडा है।

यह भी पढ़ें 👉  कोटाबाग हादसा: 4 घंटे तक मलबे में फंसे मजदूर, जज्बे और साहस से बची जान