उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंड- (दुःखद) यहाँ हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटी-बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत, एक महिला की मौत, तीन गंभीर।

खटीमा न्यूज़ – ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा पेहनिया बाईपास हाईवे पर तेज रफ्तार स्कूटी और मोटरसाइकिल की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाईकों के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई। वहीं स्कूटी सवार दो महिलाओं में से एक महिला गंभीर रूप से घायल तथा एक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार दोनों युवक भी घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  मोतिनगर में सिंचाई नहर में खड़िया फैक्ट्री द्वारा गटर का पानी छोड़ने से नाराज ग्रामीणों का फैक्ट्री गेट पर जबरदस्त प्रदर्शन

प्राप्त जानकारी के अनुसार अमांऊ निवासी लक्ष्मी पत्नी आन सिंह तथा कुमराह निवासी लक्ष्मी पत्नी प्रदीप सिंह स्कूटी से चारा लेने जा रहे थे। पहनिया इलाके में सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार बानूसी निवासी मनोज पुत्र लक्ष्मण भट्ट व झनकट निवासी चंदू से जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में घायलों को आनन-फानन में एंबुलेंस के माध्यम से नागरिक चिकित्सालय खटीमा ले जाया गया । जहां चिकित्सकों ने जांच उपरांत लक्ष्मी पत्नी आन सिंह को मृत घोषित कर दिया तथा दूसरी गंभीर रूप से घायल महिला लक्ष्मी पत्नी प्रदीप सिंह को बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- सीएम धामी ने किया Uttarakhand Global Summit के Logo व वेबसाइट लॉन्च, देहरादून में दिसंबर माह में होगा सम्मेलन, पढ़े विस्तार से

वहीं मोटरसाइकिल सवार घायल दोनों युवकों का नागरिक चिकित्सालय में इलाज किया जा रहा है। महिला की मौत की सूचना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। खटीमा नागरिक चिकित्सालय के डॉक्टर प्रशांत सिंह ने बताया कि 2 महिलाओं में से एक महिला लक्ष्मी देवी जिसकी उम्र 24 वर्ष है मृत्यु हो चुकी है तथा एक महिला गंभीर रूप से घायल है। वही दो युवक भी घायल हैं जिन का इलाज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी के एमबीए छात्रों के लिए प्रेरणादायक सत्र का आयोजन