उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में आज 7 जिलों में बारिश का अलर्ट, 25 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम; पहाड़ों में तेज बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के सात जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इनमें उत्तरकाशी, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ शामिल हैं। इन जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है, जबकि राज्य के बाकी जिलों में मौसम सामान्यतः शुष्क रहने का अनुमान है।

 

 

सोमवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला नजर आया। ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में धूप के साथ बारिश हुई। वहीं नैनीताल में दिनभर बादलों की आवाजाही के बीच कोहरा छाया रहा और कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम बदलने से तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  वर्ष 2024 का पहला महीना कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए, पढ़ें जनवरी का मासिक राशिफल

 

 

23 सितंबर को इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार 23 सितंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि, प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ पुलिस ने बिन्दुखत्ता निवासी युवक को 4.40 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार

 

25 सितंबर से फिर सक्रिय होगा मानसून

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 25 सितंबर को मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दिन बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी जताया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ दर्दनाक सड़क हादसा: दो मासूमों की मौत, दो गंभीर घायल

 

मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। बारिश के दौरान सड़क की स्थिति और मौसम के ताजा अपडेट पर नजर रखने को कहा गया है। मानसून सक्रिय रहने के कारण संवेदनशील पर्वतीय मार्गों पर भूस्खलन और यातायात प्रभावित होने की स्थिति बन सकती है।