उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,क्राइम

उत्तराखंड (शर्मसार) यहाँ भाई ने सगी बहन से किया दुष्‍कर्म, बदहवास देख भाभी ने पूछा हाल तो सामने आया दर्दनाक सच, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रुद्रपुर न्यूज़- यहाँ कलियुगी भाई ने रिश्तों को तार-तार कर अपनी 13 वर्षीय बहन के साथ दुष्कर्म किया। वह बार-बार उसे अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक रुद्रपुर कोतवाली अंतर्गत गांव में डेयरी में कार्यरत युवक की नीयत अपनी ही 13 वर्षीय बहन पर खराब हो गयी। उसके माता-पिता बिलासपुर जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश स्थित फार्म पर काम करते हैं। 21 जून को वह अपनी मां से मिलने गया और अपनी नाबालिग बहन को बाइक पर बैठा कर साथ ले आया। रास्ते में उसने बहन को अपनी हवस का शिकार बनाया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून सहित कुमाऊं के इन दो जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

आरोपित ने किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। उसके बाद वह उसे अपने साथ डेयरी पर ले आया। दरिंदा यहीं नहीं रुका। उसके बाद जंगल में ले जाकर बहन के साथ कई बार दुष्कर्म किया। बार-बार दुष्कर्म का शिकार होने के बाद बहन बदहवास रहने लगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-लालकुआं के कारोबारियों को झांसा देकर 70 लाख की लूट, महिला समेत 8 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बच्ची को बदहवास देख कर उसकी भाभी ने जब उसे विश्वास में लेकर पूछा तो उसने भाई की घिनौनी करतूत बताई। पति की करतूत सुन भाभी के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने अपने मायके में पूरी घटना की जानकारी दे दी। जिस पर आरोपित के साले की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित भाई को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में बिजली पोल पर चढ़े पीएसी कांस्टेबल की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम