उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ दुकान के भीतर मिला दुकानदार का शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

पौड़ी गढ़वाल– जिले के धारा रोड क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक दुकान के अंदर दुकानदार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ के लिए बड़ी खबर, सेंचुरी और आईटीसी का यह हुआ समझौता

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, धारा रोड स्थित दुकान के भीतर दुकानदार का शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -(बड़ी खबर) यहाँ डीएम फील्ड पर उतरी, गड्ढे भरने को अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल दुकानदार की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  राम मूर्ति अस्पताल के चिकित्सकों ने लालकुआं में लगाया स्वास्थ्य शिविर, 100 से अधिक लोगों का उपचार कर वितरित की निःशुल्क दवाएं

 

शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।