उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- तेज रफ्तार कार बीच हाईवे पर पलटी

देहरादून न्यूज़– देहरादून-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर शुक्रवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार के पलटने से अफरा-तफरी मच गई। हादसा करीब ढाई बजे माजरी ग्रांट क्षेत्र में हुआ, जहां बीच हाईवे पर कार पलटने से लंबा जाम लग गया। वाहन में कई लोग सवार बताए जा रहे हैं।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी। अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर पलटते हुए सड़क के बीचों-बीच जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई और हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड Weather Update: आज 8 जिलों में बारिश-गरज का अलर्ट, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की चेतावनी

 

सूचना मिलते ही डोईवाला पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभाली। पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटी हुई कार को सड़क से हटाने की कार्रवाई शुरू की, जिसके बाद यातायात को आंशिक रूप से बहाल किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम बदलेगा करवट: 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, अगले 3 दिन ऐसा रहेगा हाल

 

डोईवाला पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अब ये एप बताएंगे कब गिरेगी बिजली, मोबाइल फोन पर मिलेगी मौसम में बदलाव की जानकारी, पढ़े पूरी खबर

 

 

पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि लंबी दूरी की यात्रा के दौरान पर्याप्त आराम करें और तेज रफ्तार से वाहन न चलाएं, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।