उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्‍तराखंड एसटीएफ ने किया नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक आरोपित गिरफ्तार, एक मौके से हुआ फरार

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने ऊधमसिंह नगर में एक फर्जी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। शराब फैक्ट्री से एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपित फरार है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ हुआ बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो बच्चों समेत छह लोगों की मौत

 

एसटीएफ ने दो मुहर, स्टाम्प पैड, एल्कोमीटर, टीडीएस मीटर, उत्तराखंड सरकार के होलोग्राम, कैमिकल व स्प्रिट की बोतल, गुलाब मार्का के रैपर, नकली शराब बनाने के उपकरण व एक कार बरामद की है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं को बड़ी सौगात: हल्द्वानी–हरिद्वार एलिवेटेड रोड को मिली मंजूरी, लालकुआं बाईपास की DPR प्रक्रिया शुरू

 

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि ऊधमसिंहनगर में नकली शराब फैक्ट्री संचालित होने के सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर सीओ आरबी चमोला ने निर्देशन में कुमाऊं की टीम ने दबिश देकर एक आरोपित को गिरफ्तार के लिया। आरोपितों ने बताया कि वह उत्तराखंड सरकार का नकली होलोग्राम लगाकर शराब बेच रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ नशेड़ी छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट, परिवार में मचा कोहराम....