उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ पेड़ से लटका मिला महिला का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

उत्तराखंड के नई टिहरी के मौलधार क्षेत्र में एक महिला का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। वही शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फेल गई है। महिला के शव मिलने के बाद से पुलिस अब हर एंगल पर जांच करने में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार नई टिहरी के मौलधार क्षेत्र में एक महिला का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। वही सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ गुमनाम हाथों में स्टीयरिंग, अभी भी 4500 वाहनों का सत्यापन ही नहीं हुआ, वेरिफिकेशन से बच रहे ई-रिक्शा चालक

जानकारी के अनुसार बीते रविवार सुबह करीब 7:30 बजे मौलधार निवासी राजेंद्र सिंह ने नई टिहरी थाना पुलिस को सूचना दी की मौलधार तिराहा के अभिषेक बेकर्स के के पास एक पेड़ पर महिला का शव रस्सी के सहारे लटका हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल घूमकर लौट रही महिला को दोस्त ने चलती ट्रेन से धक्का दिया, पटरी के पास घायल मिली — पुलिस ने शुरू की जांच

वही थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरा और महिला के बारे में जानकारी हासिल की। वही मौके पर मौजूद लोगों ने महिला का नाम पार्वती देवी उम्र 48 वर्ष पत्नी दिलदेव डोभाल निवासी नई टिहरी मॉडल हाउस बताया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ रोडवेज बस का हुआ ब्रेक फेल, यात्रियों को बचाते हुए चालक की मौत; 34 सवारियां थीं बस में

वही पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी। वहीं मौके पर पहुंचे परिजनों ने मृतक महिला की पहचान की, और बताया की महिला शनिवार रात से लापता थी। पुलिस ने मौके पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी भिजवाया। जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।