उत्तराखण्डकुमाऊं,

(ब्रेकिंग) कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर बड़ा हादसा: ब्रेक फेल होने से टैम्पो ट्रैवलर पलटा, 17 पर्यटक घायल, 2 की हालत गंभी

कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब एक टैम्पो ट्रैवलर का ब्रेक अचानक फेल हो गया। ब्रेक फेल होने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराया और सड़क पर पलट गया। हादसे में वाहन में सवार 17 पर्यटक घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ ट्रक से टकराई कार, जहानाबाद नगर पालिक अध्यक्ष के बेटे समेत दो की मौत, एयरबैग खुलने पर भी नहीं बची जान

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी पर्यटक नैनीताल घूमकर गाजियाबाद लौट रहे थे। इसी दौरान पहाड़ी मार्ग पर चलते वक्त अचानक वाहन के ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया। चालक ने वाहन को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सका और वाहन हादसे का शिकार हो गया।

 

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को वाहन से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कांग्रेस का संगठन सृजन कार्यक्रम संपन्न, जल्द घोषित होंगे 27 जिलाध्यक्ष

 

 

डॉक्टरों के अनुसार, 17 में से दो पर्यटकों की हालत गंभीर है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हल्द्वानी रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, होगी बारिश और बर्फबारी

 

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

 

 

👉 इस खबर से जुड़े हर अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें…