उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,क्राइम

उत्तराखंड : यहाँ गन्ने के खेत में मिली महिला की लाश का पुलिस ने खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, पढ़े पूरी खबर।

उधम सिंह नगर न्यूज़ – उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर में गन्ने के खेत में निर्दयता पूर्वक हत्या कर फेंके गए महिला के शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा दिया है। पुलिस ने हत्या करने के आरोप में उसके साथ काम करने वाले ठेकेदार नूर हसन उर्फ नन्हें पुत्र मेहंदी हसन निवासी मोहल्ला शिवनगर सुल्तानपुर पट्टी को गिरफ्तार लिया है। जिसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (सनसनी) यहाँ बोरे में महिला का शव मिलने से फैली सनसनी, मौके में पहुंची पुलिस जांच में जुटी

बुधवार को कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए एसपी काशीपुर अभय प्रताप सिंह ने बताया कि 28 मई की दोपहर करीब 12 बजे नूर हसन ग्राम कनौरा चौक से सावित्री को अपनी बाइक पर बैठाकर घटनास्थल पर ले गया। जहां उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद करीब उसे 15 फिट ऊंचे टीले से उसे धक्का दे दिया, जिससे सावित्री बेहोश हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- गौला नदी में डूबने से दो किशोरों की मौत, 14 घंटे बाद मिले शव, मोटाहल्दू क्षेत्र में पसरा मातम

जिसके बाद नूर हसन ने ब्लेड से सावित्री का गला काट दिया और फिर लाश को पत्तियों से ढककर अपने घर चला गया। मृतका का मोबाइल व पर्स अपने साथ ले लिया, जबकि मारपीट के दौरान मृतका के चप्पल, चूड़ी, कपड़े के टुकड़े आदि को घटनास्थल के नजदीक ही छुपा दिया और घटना को दूसरा रूप देने के लिए मृतका के आधे कपड़े भी खोल दिए थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ युवक को रोजगार नहीं मिला तो करने लगा अवैध शराब की बिक्री, पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ युवक को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार सावित्री मकान बनाने में ठेकेदार नूर हसन के साथ करीब 8-10 वर्षों से साथ में काम कर रही थी और दोनों के बीच काफी नजदीकी संबंध भी थे। पिछले कुछ दिनों पूर्व से ही आपसी मनमुटाव के चलते महिला ने नूर हसन के साथ काम करना छोड़ दिया था। जिसे लेकर नूर हसन परेशान था।