उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

उत्तराखंड- यहां जंगल मे पेड़ से लटकती हुई मिली युवक की लाश, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी

रामनगर न्यूज़– नैनीताल जिले के रामनगर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सांवल्दे क्षेत्र में गुरुवार की शाम को जंगल के अंदर पेड़ से एक युवक का शव लटके होने की सूचना मिलने के बाद जहां क्षेत्र में हड़कंप मच गया, तो वही घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस क्षेत्राधिकार बलजीत सिंह भाकुनी एवं कोतवाल अरुण कुमार सैनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मौके पर पहुंची पुलिस ने पेड़ पर लटके शव को नीचे उतरकर उसकी शिनाख्त की तो मृतक की शिनाख्त गणेश कठायत उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम ढेला के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  वसंत पंचमी पर उत्तराखंड में बर्फबारी की सौगात, चारधाम से लेकर मसूरी-चकराता तक बर्फ की सफेद चादर

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस क्षेत्राधिकार बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि बरामद शव 2 से 3 दिन पुराना है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक काफी समय से घर से लापता था, तथा कभी-कभी घर में आने के बाद लापता हो जाता था।

यह भी पढ़ें 👉  अब स्कूल खुलते ही मिलेंगी मुफ्त पाठ्य-पुस्तकें: शिक्षा सत्र 2026-27 से पहले 15 मार्च तक सभी छात्रों को किताबें देने के निर्देश

उन्होंने बताया कि परिजनों ने पुलिस को यह भी बताया कि मृतक अपने परिजनों एवं रिश्तेदारों को भी धमकियां देता था, पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि शव का पंचायतनामा भरने की कार्यवाही की जा रही है तथा शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  तिवारी नगर, शास्त्री नगर समेत पांच क्षेत्रों में सत्यापन, आज 736 कार्डों की जांच में सफ़ेद, पीले 74 अपात्र कार्ड चिन्हित, होंगी कार्यवाई