उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

उत्तराखंड- यहाँ बैराज पर तैरता मिला युवक का शव, परिजनों ने की युवक की शिनाख्त, परिजनों में मचा कोहराम।

रामनगर न्यूज़- रामनगर के भरतपुरी के पास कोसी नदी में रविवार दोपहर दोस्तों के साथ नहाने के दौरान डूबे युवक का शव सोमवार सुबह कोसी बैराज पर उतराता हुआ मिला। इस घटना से परिजनों में मातम है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-(सरकारी जॉब) युवा हो जाओ तैयार, आने वाली है बंपर भर्ती

पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक निहाल उम्र 23 वर्ष पुत्र स्व. हरीश अपने दोस्त पवन व संजय के साथ रविवार दोपहर भरतपुरी के पास कोसी नदी में नहाने पहुंचा था। इस दौरान वह डूब गया था। युवक को तलाश के लिए फायर व एसडीआरएफ की टीम जुटी थी। रविवार देर रात सर्च अभियान को रोक दिया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (दुःखद) कुमाऊं कमिश्नर के हल्द्वानी कैंप कार्यालय में तैनात कर्मचारी की सड़क हादसे में हुई मौत

वही सोमवार की सुबह कोसी बैराज पर काम करने वाले कर्मचारी रतन लाल ने बैराज के पास युवक का शव देखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। वही मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और परिजनों से शव की शिनाख्त कराई।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय पैरा लॉन बॉल्स में भुवन गुणवंत व संतोष अधिकारी ने जीता रजत