उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ दून पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, लूट की घटना में शामिल था आरोपी

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बॉर्डर पर गुरुवार देर रात देहरादून पुलिस की एक बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे महंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। वह दो दिन पहले ऋषिकेश में सुनार के यहां हुई लूट में शामिल था।

यह भी पढ़ें 👉  आंवला एकादशी से शुरू हुआ होली पर्व, 3 मार्च को ग्रहण के चलते 4 मार्च को रंगोत्सव

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि देर रात सूचना मिली थी कि आशारोड़ी के पास जंगल में कुछ बदमाश छिपे हैं। इनमें से एक बदमाश ने देहरादून जिले में भी एक लूट की घटना को अंजाम दिया है। स्थानीय पुलिस जब मौके पर पहुंची तो बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। किसी तरह पुलिस टीम ने अपनी जान बचाई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ आधी रात नशे में धुत युवतियों ने काटा हंगामा, ई-रिक्शा का शीशा तोड़ा, किया बवाल, देखे वीडियो।

इस बीच पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश ने अपना नाम मनोज सिरोही निवासी पथोली, सरधाना मेरठ बताया है। सिरोही दो दिन पहले ऋषिकेश में सुनार के यहां हुई एक लूट में शामिल था। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) RTE के तहत निजी स्कूलों में एडमिशन इस तारीख से शुरू, पढ़े पूरी खबर...