उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,हल्द्वानी

हल्द्वानी- यहाँ आधी रात नशे में धुत युवतियों ने काटा हंगामा, ई-रिक्शा का शीशा तोड़ा, किया बवाल, देखे वीडियो।

हल्द्वानी न्यूज़ – युवा पीढ़ी में नशे का प्रचलन तेजी से चल रहा है। इससे पहले भी कई खबर आ चुकी है जिसमें युवतियां नशे में मिली है। अब खबर हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र की है। जहाँ नशे में धुत युवतियों ने खूब हंगामा किया, और सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शे का शीशा भी तोड़ दिया। वही इस हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने तीन महिलाओं के विरुद्ध प्राथमिकी कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ बैंक में नकली सोना रखकर लिया लाखों का लोन, सुनार के साथ रचा षड्यंत्र, शाखा प्रबंधक ने नौ लोगों पर कराया मुकदमा दर्ज

जानकारी के अनुसार ताज मस्जिद, नई बस्ती, बनभूलपुरा निवासी मो. सलीम ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात पौने 12 बजे मोहल्ले में तेज रफ्तार में एक कार आई और सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शे को टक्कर मार दी। कार सवार एक युवक व तीन युवतियां नशे में धुत थे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ 24 घंटे डिजिटल अरेस्ट कर उत्तराखंड में हड़पे 32 लाख, ऐसे फेंकते थे ठगी का जाल

वही तीनों ने कार से उतरकर गालीगलौज शुरू कर दी। इसके बाद धमकी देकर वहाँ से चली गईं। कुछ देर बाद युवतियों के साथ दो और अन्य महिलाएं भी आईं और आते ही हंगामा करने लगीं। एक युवती ने ई-रिक्शा के शीशे को हाथ मारकर तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ भालू ने बुजुर्ग पर किया हमला, एक आंख निकली बाहर, हेली एंबुलेंस से भेजा एम्स

वहीं बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया युवतियां नशे में धुत थीं। सभी के विरुद्ध प्राथमिकी कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, क्षेत्र के अन्य लोगों ने भी सामूहिक रूप से पुलिस को शिकायती पत्र सौंप महिलाओं पर आए दिन माहौल खराब करने का आरोप लगाया है।