उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा-तफरी, दमकल की दो टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

रुड़की न्यूज़- रुड़की के सालियर के पास एक कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसके चलते आसपास रहने वाले लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही रुड़की दमकल विभाग की दो टीमें मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) सीएम धामी ने लिए ये अहम फैसले, रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की महिलाओं को उस दिन बस फ्री, इनकी सेवा समाप्त सहित कई फैसले लिए।

करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक कबाड़ के गोदाम में रखा पूरा प्लास्टिक का सामान जलकर खराब हो गया था। रुड़की फायर स्टेशन के लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब दो बजे सालियर निवासी शाकिर के कबाड़ के गोदाम में आग लगी थी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) इस भर्ती के परीक्षा तिथि में हुआ बदलाव

 

आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। गोदाम के आसपास घनी आबादी थी, आबादी के पास तक आग नहीं पहुंच पाई। आबादी के पास आग पहुंचती तब तक काबू पा लिया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- यहाँ स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पलटी, पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया