उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

उत्तराखंड- यहाँ वन विभाग टीम ने हाईवे किनारे बनी अवैध मजार को किया ध्वस्त, वन क्षेत्र में बनी थी मजार।

रामनगर न्यूज़- राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बनी रिंगोडा मजार को वन विभाग ने तीन अगस्त को तड़के ढहाकर अपनी जमीन खाली करा ली। इस दौरान काफी सुरक्षा बल मौजूद रहा। वही रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत कोसी रेंज में राजमार्ग के किनारे मजार बनी थी।

बीते गुरुवार तड़के तीन बजे वन विभाग की टीम एसडीओ पूनम कैंथोला व कोसी रेंजर शेखर तिवारी के साथ रिंगोडा पहुंची। टीम ने दो बुलडोजर से मजार को ध्वस्त कर दिया। 2 घंटे तक चली कार्यवाही में मजार के मलबे को वहीं बिछाकर जमीन समतल कर दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उत्तराखंड में वर्चुअल माध्यम से किया 15 करोड़ से अधिक की तीन परियोजनाओं का शिलान्यास

वही वन विभाग का कहना है कि मजार वन क्षेत्र में बनी थी। मजार की देखरेख करने वाले लोगों से स्वामित्व के संबंध में कागज दिखाने को कहा गया था। लेकिन कागज नहीं दिखा पाए। जिसे अवैध मानते हुए उसे ध्वस्त कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) एक और भर्ती की विज्ञप्ति हुई जारी, इस तारीख से करे आवेदन

वनाधिकारियों का कहना है कि पूर्व में मजार की देखरेख कर रहे लोगों ने ध्वस्तीकरण के खिलाफ डीएफओ कार्यालय में अपील की थी। डीएफओ कार्यालय से केस हारने के बाद उन्होंने मुख्य वन संरक्षक के कार्यालय में भी अपील की। यहां से भी वह केस हार गए थे। इसके बाद वन विभाग ने मजार हटाने के लिए 15 दिन का समय दिया था। मजार न हटाने पर वन विभाग ने कार्यवाही की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- लंबे समय से गैरहाजिर 118 डॉक्टरों की होंगी सेवाएं समाप्त, 14 दिन का नोटिस हुआ जारी

रेंजर शेखर तिवारी ने बताया कि जिस जगह को खाली कराया गया है। उस जगह पर अब पौधरोपण कर जंगल विकसित किया जाएगा। इस दौरान तहसीलदार कुलदीप पांडे, कोतवाल अरुण सैनी, फारेस्टर वीरेंद्र पांडे, भुबन सती, प्रमोद पंत, किशोर गोस्वामी मौजूद रहे।