उत्तराखण्डक्राइमगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ बदमाशों के हौसले बुलंद, बीच बाजार महिला के गले से छीनी चेन, फायरिंग की भी सूचना

हरिद्वार न्यूज़- मॉर्निंग वॉक पर गई महिला से एक बाइक पर सवार दो युवकों ने चेन झपट ली। यह देख एक व्यापारी ने आरोपियों का पीछा किया तो बदमाशों ने व्यापारी पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही की गोली व्यापारी की नहीं लगी।

यह घटना हरिद्वार में मंगलवार सुबह गठित हुई है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। आसपास लगे सीसीटीवी को चेक किया जा रहा है। घटना ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के अवधूत मंडल आश्रम के पास की है जब आर्य नगर निवासी दीपिका मॉर्निंग वॉक करने के बाद अपने घर लौट रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यह घर की छत पर टहलने पहुंचे मकान स्वामी को दिखे 2 तेंदुए, मची दहशत, पढ़े पूरी खबर।

तभी बदमाशों ने चेन झपट ली। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि महिला से जानकारी जुटाई जा रही है। आपको बता दें कि हरिद्वार में दो दिन पहले ज्वेलरी शोरूम में करोड़ों की डकैती हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -(बड़ी खबर) यहाँ शिक्षा विभाग के कर्मचारी के सीने में घोंपा छुरा, दुकान में शराब पीने से टोकने पर वारदात को दिया अंजाम

पुलिस डकैती का मामला अभी सुलझा भी नहीं पाई थी कि एक ओर अपराध सामने आ गया है। ज्वेलरी शोरूम में डकैती के बाद से व्यापारियों में काफी आक्रोश था। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि डकैतों को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ कलयुगी बेटा बना हैवान, अपने पिता की जमकर की पिटाई, खौलता पानी फेंका।

दावा किया है कि ज्वेलरी शोरूम में डकैती करने वाले डकैतों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया कि पुलिस की कई टीमें पड़ोसी राज्यों में भी दबिश दे रही है। पुलिस को कई अहम सुराग भी हाथ लगे हैं।