उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

उत्तराखंड- यहां करंट लगने से युवक की हुई दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

  • रामनगर में करंट लगने से हुई एक व्यक्ति के दर्दनाक मौत।

रामनगर न्यूज़- नैनीताल जिले के रामनगर स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में मोटर पार्ट्स एवं टायर विक्रेता को अचानक करंट लगने के बाद उनकी दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। आपको बता दे की मोहल्ला टाउन हाल निवासी सुऐब जिनकी ट्रांसपोर्ट नगर में मोटर पार्ट्स एवं टायर की दुकान है। पड़ोसियों का कहना है कि दोपहर में वह अपनी दुकान पर बैठे थे, इसी बीच अचानक दुकान में करंट फैल गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में तीन जिलों में बादल फटने से तबाही, चमोली में दंपती लापता – कई जगह सड़के टूटीं, मवेशी दबे

तभी उसकी चपेट में सुऐब आ गए। उनकी चीख पुकार सुनने के बाद पड़ोस की दुकानदार भी उन्हें बचाने के लिए दौड़े, इसी बीच बिजली के करंट में दो लोगों को झटका मार कर दुकान से बाहर फेंक दिया। हालांकि दोनों लोग मामूली रूप से चोटिल हो गए, इसके बाद सुऐब को रामनगर के एक निजी अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर होने के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  फैक्ट्री में बवाल: श्रमिकों ने किया पथराव, गेट तोड़ने की कोशिश; 400 पर मुकदमा दर्ज

वही बताया जाता है कि परिजन उन्हें उपचार के लिए काशीपुर ले जा रहे थे, लेकिन बीच रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के परिजन घटना की जानकारी बिना पुलिस को दिए ही शव अपने साथ घर ले गए। फिलहाल मृतक सुऐब के घर में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  विधायक चैनेलाइजेशन का कार्य दूसरे दिन भी जारी, सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे चैनेलाइजेशन कार्य का वन अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण