उत्तराखण्डगढ़वाल,

फैक्ट्री में बवाल: श्रमिकों ने किया पथराव, गेट तोड़ने की कोशिश; 400 पर मुकदमा दर्ज

विकासनगर (देहरादून)– सेलाकुई स्थित लाइटेनियम टेक्नोलीज कंपनी में श्रमिकों के प्रदर्शन ने शुक्रवार को उग्र रूप ले लिया। फैक्ट्री परिसर में प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों पर कंपनी प्रबंधन ने पथराव, तोड़फोड़ और मुख्य गेट तोड़ने की कोशिश का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने करीब 400 श्रमिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जबकि 10 लोगों को नामजद किया गया है।

 

जानकारी के अनुसार, कंपनी के कारखाना प्रबंधक सत्यपाल चौधरी ने थाना सेलाकुई में तहरीर देकर बताया कि श्रमिक 14 मई से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर फैक्ट्री परिसर में प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार भी किया। शुक्रवार सुबह भी श्रमिकों ने नारेबाजी और प्रदर्शन जारी रखा, लेकिन कुछ देर बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की पांचों सीटों पर नामांकन आज से, रोजाना सुबह 11 से तीन बजे तक होंगे नामांकन, नाम वापसी की अंतिम तिथि 30 मार्च

 

आरोप है कि प्रदर्शनकारी श्रमिकों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ गाली-गलौज शुरू कर दी और एकजुट होकर फैक्ट्री के मुख्य गेट को तोड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने ईंट-पत्थरों से कंपनी अधिकारियों, पुलिस बल और सुरक्षा कर्मियों पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- नदी किनारे अवैध दुकानों-मकानों पर बुलडोजर एक्शन, देहरादून में विरोध की बीच अतिक्रमण हटाओ अभियान

 

पथराव में कंपनी के सुरक्षा कर्मी रविंद्र और सोनाली घायल हो गए, जबकि क्षेत्राधिकारी सहसपुर के गनर के सिर में भी चोट आई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया। उपद्रव के दौरान कंपनी की बस, पार्किंग में खड़े कई वाहन और पुलिसकर्मियों की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई, जिससे काफी नुकसान हुआ।

 

 

थानाध्यक्ष लोकपाल परमार ने बताया कि पुलिस प्रदर्शन और उपद्रव से जुड़े वीडियो फुटेज खंगाल रही है। वीडियो के आधार पर आरोपितों की पहचान की जा रही है और जल्द ही अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ ट्रेन की धुलाई के दौरान एक काली पॉलीथीन में मिले महिला के कटे हुए हाथ और पैर, मचा हड़कंप

 

ये हैं मुख्य नामजद आरोपित
पुलिस के अनुसार, मुकदमे में शोएब अली (लखीमपुर खीरी), तैय्यब खान (शाहजहांपुर), नवीन कुमार (मुजफ्फरनगर), अखिल कुमार (पीलीभीत), अजरा, इकरा, फरमान (सहारनपुर), अल्सिफा (बरेली), इमामुद्दीन (उत्तरकाशी) और मुखिया (पीलीभीत) को नामजद किया गया है।

 

इसके अलावा करीब 400 अज्ञात लोगों को भी मामले में आरोपित बनाया गया है।