उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

उत्तराखंड- यहां जेसीबी की चपेट में आने से युवक की भी दर्दनाक मौत परिवार में मचा कोहराम

मुक्तेश्वर न्यूज़– नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर से एक दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। यहां बीती रात सड़क किनारे जेसीबी की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ पत्नी को गोली मारने वाले पति को पकड़ने गई पुलिस टीम पर फायरिंग, दरोगा के पेट में लगी गोली

जानकारी के अनुसार शनिवार रात लगभग 9:00 बजे बटेलिया बाजार के समीप सड़क किनारे एक शव होने की सूचना पुलिस को मिली। वही सूचना मिलते ही मुक्तेश्वर थानाध्यक्ष कमित जोशी ने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि चंदन सिंह उम्र 35 वर्ष पुत्र किशन सिंह निवासी चौखुटा किसी जेसीबी की चपेट में आ गया। यह हादसा किस तरह हुआ इसके बारे में स्थानीय लोगों को भी कुछ पता नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में अंतरराज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक-मोबाइल और अवैध तमंचा बरामद

वही पुलिस ने घटनास्थल के पास खड़ी एक जेसीबी को शक के आधार पर सीज कर दिया है। जेसीबी चलाक का फिलहाल अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं मृतक चंदन सिंह अपने पीछे पत्नी व 10 वर्ष की बेटी व 7 वर्ष का बेटा छोड़ गया है। वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ खनन माफिया ने खोद डाली मेडिकल कॉलेज की आवंटित भूमि, 15 से 20 फीट तक किये गहरे गड्ढे।