उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, सिर बुरी तरह से कुचला, जांच में जुटी पुलिस

हरिद्वार न्यूज़- हरिद्वार जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र और कनखल में दो हत्याओं के बाद आज मंगलवार को ज्वालापुर क्षेत्र में एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। वही शव का सिर बुरी तरह से कुचला हुआ है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ अधिकारियों के सामने लकड़ी तस्कर की पत्नी गिड़गिड़ाते हुए बोली, साहब पति का इलाज करवा दो, मैं वचन देती हूं कि इन्हें कभी जंगल नहीं जाने दूंगी

जानकारी के अनुसार, सुबह ज्वालापुर रेलवे अंडरपास से लगी एक लकड़ी की टाल के पास एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल, एसएसआई संतोष सेमवाल मौके पर उन्होंने बताया कि व्यक्ति का सिर कुचला हुआ था और शव पूरी तरह खून से लथपथ था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- समीक्षा बैठक में भड़के कृषि मंत्री गणेश जोशी, तैयारी न होने पर अधिकारी को लगाई फटकार; दिए 5 बड़े निर्देश

शव किसी मजदूर का हो सकता है। आशंका है कि या तो रात को शराब पीने के दौरान विवाद होने के चलते किसी भारी चीज से सिर पर वार किया गया है, या फिर सोते समय किसी वाहन के चढ़ने से यह हादसा हुआ है। वही पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त करने के प्रयास किया जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  वन विभाग में फिर स्थानांतरण, जाने किसे कहां मिली पोस्टिंग।