उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंड-यहाँ मछली चोरी करते युवक का वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल, जान जोखिम में डाल कर रहा मछली चोरी।

गदरपुर न्यूज़- यहाँ सोशल मीडिया पर एक गजब का वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो इसलिए भी खास हो गया है कि यह मछली चोरी का है। खबर ऊधमसिंह नगर जिले के गूलरभोज के बौर जलाशय से जुड़ा है। यहाँ एक युवक खुलेआम मछली चोरी कर रहा है। यहां से चोरी की गई मछलियों को बाजार में भी बेचा जा रहा है। वही मछली चोरी करने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो के बाद शिकार रोकने के विभाग के हवा-हवाई सााबित हो रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ राजस्व अभिलेखागार से रिकॉर्ड गायब करने वाला भूमाफिया यहाँ से हुआ गिरफ्तार, एसआइटी ने की पहली गिरफ्तारी।

वही इस मामले में गूलरभोज पुलिस चौकी प्रभारी राकेश कठायत का कहना है कि पुलिस चौकी में सिपाहियों की कमी है। वही पीएसी और जल पुलिस के जवानों को इसकी सूचना दे दी गई है। वहीं बौर जलाशय पर तैनात सिंचाई विभाग के जेई हरपाल सिंह सोढ़ी का कहना है कि कुछ लोग फाटक के अंदर घुसकर मछली की चोरी कर रहे हैं। जबकि ऐसे में उनकी जान को खतरा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- 21 मार्च को कार्यमुक्त होंगे गढ़वाल के 38 इंस्पेक्टर और दरोगा, आईजी ने घोषित की तिथि

लेकिन इसके बावजूद वह मछली की चोरी कर रहे हैं। इसकी शिकायत पुलिस को दे दी गई है। यहां की मछली मारने का ठेका एक कंपनी को है। ठेका कंपनी के केयरटेकर बदारुल्ला खान का कहना है कि लगातार मछलियों की चोरी हो रही है। फिलहाल युवक के मछली चोरी का वीडियो वायरल हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ गुलदार के बाद बाघ का आतंक, जंगल में घास लेने गई महिला को बाघ ने बनाया अपना निवाला, उठी आदमखोर घोषित करने की मांग