उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

उत्तराखंड- यहाँ लोगो द्वारा लाख समझाने पर भी नही माने युवक, पानी के तेज बहाव में बहे तीन युवक, ऐसे बची उनकी जान, देखिए वीडियो।

रामनगर न्यूज़- नैनीताल जिले के रामनगर में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया था। जहाँ देर रात से लगातार बारिश होने से कई बरसाती नाले उफान पर है। वही रामनगर के ढेला क्षेत्र में एक बरसाती नाले में तीन युवक अपनी मोटरसाइकिल डाल रहे हैं । जो पानी के तेज बहाव से नीचे जा गिरे, वही तीनों की जान तो बच गई लेकिन तीनों युवकों को चोटें आई हैं। वही लगातार लोग समझाते रहे कि गाड़ी पानी में ना डालो लेकिन फिर भी यह युवक मानने को तैयार नहीं थे। इन्होंने अपनी बाइक पानी में डाल दी और उनकी बाइक पानी के बहाव में नीचे जा गिरी गनीमत रही कि इन लोगों की जान बच गई। लेकिन लोग समझने को तैयार नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खनन पर लगातार दूसरे दिन कार्रवाई, 9 प्लांट सीज, कार्रवाई का वीडियो जारी

लगातार प्रयास किए जा रहे हैं कि लोगों को समझाया जाए लेकिन लोग मान नहीं रहे और बिना पानी का बहाव देखें अपनी गाड़ियां पानी के अंदर डाल देते हैं।जिससे वह पानी के तेज बहाव में फस जाते हैं। ऐसा ही एक मामला रामनगर के क्षेत्र में आया है जहां पर तीन युवक अपनी मोटरसाइकिल ढेला के बरसाती नाले में डाल रहे हैं और बहते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल तीनों युवक ठीक है और उन्हें मामूली चोटें आई हैं। जिनको इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है और उपचार किया गया। अगर पानी तेज बहाव होता तो इन लोगों की जान बचा पाना मुश्किल हो जाता।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा मे चिल्ड्रन्स एकेडमी का उत्कृष्ट प्रदर्शन, बच्चो ने पाए बच्चों ने प्रदेश की मेरिट लिस्ट में स्थान पाकर इतिहास रचा

वही मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर कहा है कि अभी आने वाले दो-तीन दिन और भारी बारिश होनी है। ऐसे में सावधान रहें और बिना पानी का भाव देखे गाड़ियां पानी के अंदर ना डालें अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार ब्रेकिंग: 'गुप्ता चार्ट भंडार' की पहचान निकली गुलफाम, नारसन बॉर्डर पर श्रद्धालुओं की आस्था से छलावा!

वही इसको लेकर लगातार प्रशासन चेतावनी जारी कर रहा है। लोगों को भी इस बात को समझना चाहिए कि उनकी जान इतनी सस्ती नहीं है कि उसे ऐसे ही गवा दें।