उत्तराखण्डक्राइमगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ कबाड़ बिन वाले युवक ने कांच की बोतल से हमला कर चाय बेचने वाले की करी हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस 

  • कूड़ा बीनने वाले युवक से मामूली बात पर हुआ था चाय विक्रेता का विवाद

हरिद्वार न्यूज़- उत्तरी हरिद्वार में भारत माता मंदिर रोड पर कबाड़ बीनने वाले युवक ने कांच की बोतल से हमला कर एक चाय विक्रेता की हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपित कबाड़ी की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ सात दिन बाद मिला जवान का शव, SDRF और NDRF ने किया रेस्क्यू, परिजनों में मचा कोहराम

 

पुलिस के मुताबिक, कुछ राहगीरों ने उत्तरी हरिद्वार में भारत माता मंदिर रोड पर एक व्यक्ति को लहूलुहान पड़ा देख सुबह करीब साढ़े पांच बजे 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। 108 टीम ने व्यक्ति को मृत पाकर पुलिस को जानकारी दी। जिस पर शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा व अन्य पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में बड़ा हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी सवारियों से भरी कार, चार लोग गंभीर घायल

 

आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक का नाम रमेश गुप्ता निवासी लखीमपुर खीरी है। जो चाय की चलती फिरती रेहड़ी लगाता था। बताया कि अल सुबह कबाड़ बीनने वाले युवक के साथ उसका झगड़ा हो गया था।

 

आरोपित ने कांच की बोतल से हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई। शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मृतक के मूल पते की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। एक टीम आरोपित युवक की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में एक माह में 16 करोड़ से अधिक की शराब, मादक पदार्थ व नगदी की बरामद, यहाँ सब से ज्यादा हुई जब्ती