उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल में बड़ा हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी सवारियों से भरी कार, चार लोग गंभीर घायल

नैनीताल में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। ताकुला पुरानी चुंगी के पास सवारियों से भरी एक कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और सभी घायलों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) पुलिस विभाग में अधिकारियों के हुए बंपर तबादले, देखे सूची

 

पुलिस के अनुसार, पिथौरागढ़ निवासी नवीनचंद्र भट्ट (28), कैलाश चंद्र भट्ट (66), देवीदत्त भट्ट (63) और टिहरी गढ़वाल निवासी नितेश (23) कार संख्या UK 07 AM 7810 से हल्द्वानी से नैनीताल की ओर आ रहे थे। इसी दौरान ताकुला पुरानी चुंगी के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे खाई में जा गिरी।

 

 

बताया गया कि स्थानीय निवासी बसंत मेहरा ने कार को खाई में गिरते देखा। उन्होंने तत्काल पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ गजब का गौ तस्कर, सेंट्रो कार में गाय को एडजस्ट कर गाय की कर रहा था तस्करी, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

 

 

रेस्क्यू टीम ने करीब 100 मीटर गहरी खाई में उतरकर सभी चारों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  हाई स्कूल की छात्रा ने की आत्महत्या जाने कहां का है मामला.. पड़े पूरी खबर

एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि सभी घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि कार यदि कुछ फीट और नीचे चली जाती तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था।

 

 

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, कार के अनियंत्रित होने के कारण यह दुर्घटना हुई।