उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ कांवड़ियों का हुड़दंग, ड्यूटी पर तैनात दरोगा से की मारपीट, डीजे के सामने नाचने को लेकर हुआ विवाद

हरिद्वार न्यूज़– यहाँ बहादराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत कांवड़ियों द्वारा हुडदंग मचाने की घटनाएं रोज देखी जा रही है। आलम यह है की गुरुवार देर रात टोल के पास कांवड़ियों द्वारा ड्यूटी पर तैनात एक दरोगा से भी मारपीट कर दी गई। बहादराबाद थाने में तैनात दरोगा सुधांशु कौशिक ने फोर्स के साथ देर रात टोल प्लाजा के पास डीजे के सामने नाचने वाली भीड़ को हटने के लिए कहा।

यह भी पढ़ें 👉  SSP नैनीताल के निर्देश में नैनीताल पुलिस ने चलाया ऑपरेशन ब्लैक मार्केट, नियमों का पालन न करने वालों पर की ताबड़तोड़ कार्यवाही

भीड़ से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। इस दौरान डीजे के साथ आए कांवडियों द्वारा भीड़ को उकसाया गया। इसी बीच डीजे के साथ आए कांवड़ियों ने लाठी डंडों से दरोगा पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल भी हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) सीएम धामी सरकार कर्मियों को देगी तोहफा, उपनल कर्मियों का इतना बढ़ेगा मानदेय

 

इस मौके पर एएसपी सदर के गनर सतीश का मोबाइल छीन लिया गया। जिस कारण टोल के दोनों तरफ कई किलोमीटर तक जाम की स्तिथि रही। वहीं देर रात पहुंची आलाधिकारियों संग पुलिस फोर्स ने मामला शांत कराया। थाना अध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया की हुडदंग, मारपीट व मोबाइल लूटने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग में हुए अधिकारियों के तबादले